DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने और CUET (UG) 2026 की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। करीब 71 हजार सीटों पर अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सों की एडमिशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पढ़ें :- Law graduates के लिए भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, JAG एंट्री स्कीम 125 के लिए आवेदन स्टार्ट
एडमिशन के पहले चरण के तहत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (Common Seat Allocation System-UG 2026) पोर्टल पर यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए जिन उम्मीदवारों ने CUET (UG) 2026 परीक्षा दी है उन्हें समय रहते Common Seat Allocation System पोर्टल https://admission.uod.ac.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
CSAS पोर्टल के जरिए होगा एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि सभी अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एडमिशन CSAS (UG)-2026 के तहत ही होगा। केवल CUET (UG) 2026 के स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में चलने वाले 73 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बी.ए. प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। उम्मीदवार CUET एप्लीकेशन नंबर की मदद से CSAS (UG)-2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी
पढ़ें :- दिल्ली के केशवपुरम में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 3 लोगों को बचाया
अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में यूनिवर्सिटी में आवेदन और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दूसरे चरण में उम्मीदवार अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन करेंगे और तीसरे चरण में सीट अलॉटमेंट और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन के दौरान देनी होगी फीस
CSAS (UG)-2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को एक बार नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क जमा करना होगा। UR / OBC-NCL / EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये, SC / ST / PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा BFA, B.Sc और B.A. (Hons.) Music में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये अधिक शुल्क देना होगा। साथ ही ECA और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरेरी कोटा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक कोटा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। यूनिवर्सिटी का कहना है कि जब आवेदन शुल्क जमा हो जाएगा तभी यह प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
नियमित रूप से चेक करते रहें वेबसाइट
साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिशन से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से एडमिशन वेबसाइट यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया है कि CSAS (UG)-2026 के दूसरे चरण (Phase-II) का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा.
पढ़ें :- Gen Z से प्रियंका गांधी की अपील, बोलीं-जब तक आंदोलन खड़ा कर अपनी ताक़त नहीं दिखाओगे, तब तक भाजपा सरकार और पीएम मोदी की जवाबदेही नहीं बनेगी
CUET वाले तुरंत कैसे करें अप्लाई?
CUET (UG) 2026 परीक्षा देने वाले सभी छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के Common Seat Allocation System (UG) पोर्टल https://admission.uod.ac.in/ पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने CUET एप्लीकेशन नंबर से Log in करें, फिर जरूरी जानकारी भरें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।