Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. विवादित फिल्म फुले की रिलीज डेट तय, 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी नजर

विवादित फिल्म फुले की रिलीज डेट तय, 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी नजर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Phule Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म फुले को लेकर बवाल मचा हुआ है।महात्मा ज्योतिबा फुले (Mahatma Jyotiba phule) की जिंदगी पर आधारित फिल्म फुले (Phule Movie) में प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने अहम किरदार प्ले किए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी समय से अटकी पड़ी है, जो मामला आखिरकार निपट गया है।

पढ़ें :- Singer Taylor Swift Grammy Awards 2027 : टेलर स्विफ्ट ने लगातार 5वीं बार 'एल्बम ऑफ द ईयर' ' नॉमिनेशन पाकर की रिकॉर्ड की बराबरी , रचा इतिहास

फिल्म फुले के डायरेक्टर अनंद महादेवन ने मीडिया से बात करते हुए ये कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म फुले 25 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म फुले की रिलीज डेट पक्की हो जाने के बाद इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है और हर कोई इसका इंतजार कर रहा है।

असल में फिल्म फुले में डायरेक्टर अनंत महादेवन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जिंदगी को दिखाया है और उस दौर की सच्चाई दिखाने की कोशिश की है, जब बड़ी जाति के लोग छोटी जाति के लोगों पर अत्याचार करते थे।

फिल्म फुले का ट्रेलर जैसे ही दर्शकों के सामने आया, वैसे ही ब्राह्मण समाज नाराज हो उठा और उसने इसकी रिलीज का विरोध करना शुरू कर दिया। ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने थोड़ा वक्त लिया और इसके सीन्स को ठीक से एनालाइज करने के बाद फुले को सर्टिफिकेट दिया। ब्राह्मण समाज के विरोध और सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसेस में देरी की वजह से फुले की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई थी।

पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा

 

Advertisement