मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Actress Rashmika Mandana) स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) के रिलीज होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म साल 2024 में पहले 15 अगस्त को आने वाली थी, लेकिन शूटिंग पूरी नहीं होने के चलते 6 दिसंबर रखी गई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर नई रिलीज डेट का खुलासा किया है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में वो मुंह में सिगार और हाथ में पिस्टल लिए खड़े नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने हैशटैग के इस्तेमाल के साथ लिखा है, ”पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 : The Rule) 5 दिसंबर को आ रही है”। बता दें कि साल 2021 में आई पुष्पा फ्रेंचाइजी का सेकेंड पार्ट पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी थी। हालांकि, अब इसमें बदलाव किया गया है और इसे तय रिलीज डेट से 1 दिन पहले यानी 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 : The Rule) की कहानी पिछली फिल्म की कहानी जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होगी। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में क्रेज है। फिल्म में एक आम आदमी के ब्रांड बनने के आगे की कहानी गई है। अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना (Allu Arjun-Rashmika Mandana) फिल्म में लीड रोल्स में दिखेंगे। इसके अलावा, फहाद फासिल भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।