मुंबई : बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी आगामी फिल्म ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ (Jahangir National University) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले उर्वशी रौतेला ने राजनीति से जुड़ा एक बड़ा बयान दे दिया है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
उर्वशी रौतेला जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। हेट स्टोरी 4, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सनम रे और वर्जिन भानुप्रिया जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं उर्वशी को इंडस्ट्री में करीब 11 साल हो गए हैं। अभिनय और खूबसूरती का जलवा बिखरेने के बाद उर्वशी राजनीति में कदम रखने की योजना बना रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने JNU मूवी की रिलीज से पहले राजनीति में आने का हिंट दिया है। यही नहीं, एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी मिल गई है। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तय नहीं किया है कि वह राजनीति में आएंगी या नहीं। हाल ही में, जब इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत में उर्वशी से पूछा गया कि उनकी राजनीति में कितनी दिलचस्पी है, इस पर एक्ट्रेस ने एक बड़ा बयान दिया।