Reliance Industries : मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) 21 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट) कैप वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। बीएसई पर कंपनी के शेयर की कीमत 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच उसने यह उपलब्धि हासिल की। इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 20% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के टैरिफ दरों में 25 फीसदी तक महंगे करने की घोषणा के बाद शुक्रवार को रिलायंस का शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ कर रिकॉर्ड 3,129 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़ कर 20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 2 फीसदी की तेजी के साथ 3129 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते का नया उच्चतम स्तर है।
उल्लेखनीय है कि निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी आरआईएल चार महीना पहले फरवरी 2024 में पहली बार 20 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार किया था। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2021 में 15 लाख करोड़ रुपये का लेवल पार किया था। 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये के पार निकला था।