Ghar me Kankhajura Nikalna : सनातन धर्म में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की विशेष मान्यता है। घर परिवार में पौराणिक ग्रंथों के ज्ञान को अपनाया जाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ जीवों को बहुत शुभ माना गया है। घर में इन जीवों का आना या दिखना खास संकेत देता है। बारिश के मौसम में अक्सर घरों में कनखजूरा नाम का कीड़ा नजर आता है। कनखजूरा का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। घर में दिखना या निकलना खास संकेत देता है। आइये जानते है घर में कनखजूरा दिखने का क्या मतलब होता है।
पढ़ें :- 21 सितंबर 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशि के लोग एकाग्रता के साथ करें काम, मिलेगी सफलता
जब कभी कनखजूरा दिख जाए तो उसे मारे नहीं, इससे कुंडली में राहु कमजोर होकर अशुभ फल देने लगता है। घर में कनखजूरा दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है। यह कोई शुभ समाचार मिलने का संकेत देता है।
पूजा घर में कनखजूरा
यदि कनखजूरा पूजा घर में दिखे तो यह बहुत शुभ होता है और इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
सपने में कनखजूरा देखना
सपने में कनखजूरा देखना भी शुभ होता है। परेशानी या संकट से मुक्ति मिल सकती है।
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
कनखजूरे का रेंगना
अक्सर घर में कनखजूरा रेंगता दिखे तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
किचन और बाथरूम में कनखजूरा
किचन और बाथरूम में कनखजूरा दिखना भी अच्छा नहीं होता है। यह भी संकेत देता है कि घर में साफ-सफाई में कमी है
मरा हुआ कनखजूरा
मरा हुआ कनखजूरा देखना किसी बड़ी समस्या या संकट का संकेत हो सकता है।