Renault Kiger Evolution+ : रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी काइगर Kiger SUV के लाइनअप में विस्तार करते हुए 4 नए वेरिएंट पेश किए हैं। ये वेरिएंट नेचुरली एस्पिरेटेड (NA) और टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। दरअसल,बता दें कि कंपनी का मकसद ग्राहकों के लिए कीमत को और किफायती बनाना और 4 मीटर से कम लंबाई वाली बेहद प्रतिस्पर्धी SUV सेगमेंट में ज्यादा विकल्प देना है।
पढ़ें :- जल्द भारत में लॉन्च होंगी ये तीन धांसू कार, लॉन्च डेट कंफर्म, एक तो फुल टैंक पर चलेगी 1,300 किमी
वहीं कीमत की बात करें तो रेनॉल्ट काइगर टर्बो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब मात्र ₹7.89 लाख हो गई है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV बनाती है।
Evolution+
इसी के साथ कंपनी ने एक नया Evolution+ वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹6.99 लाख रखी गई है। आइए आपको इन गाड़ियों के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Turbo Kiger के लिए, पूरे भारत में एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं: Evolution+ मैनुअल के लिए ₹7,89,000, Techno Manual के लिए ₹8,45,000, Techno X-Tronic CVT के लिए ₹9,35,000, और Emotion Manual के लिए ₹9,35,000; वहीं Emotion X-Tronic CVT की कीमत ₹10,35,000 है।
इंजन और गियरबक्स
Renault Kiger का 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन 72 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है, और इसमें 5-स्पीड मैनुअल या AMT का ऑप्शन मिलता है। ज्यादा पावरफुल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर देता है; मैनुअल वर्जन में इसका टॉर्क आउटपुट 152 Nm है और CVT के साथ यह 160 Nm का टॉर्क देता है।