Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में अटल जी की जयंती पर उमड़ी श्रद्धा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर किया माल्यार्पण

नौतनवा में अटल जी की जयंती पर उमड़ी श्रद्धा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर किया माल्यार्पण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर गुरुवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अटल चौक पहुंचे, जहां वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय इतिहास के ऐसे अद्वितीय नेता थे, जिन्होंने राजनीति में नैतिकता, संवाद और विकास का नया अध्याय जोड़ा। उन्होंने कहा कि अटल जी का योगदान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और उनका व्यक्तित्व हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

श्रद्धांजलि सभा में राजू पहलवान, पिंटू वर्मा, शत्रुघ्न जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील गुप्ता, जितेंद्र बरनवाल, अमित जायसवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Advertisement