Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मोर्चरी में ‘सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से रेप होता है’: एमपी के कांग्रेस विधायक का दावा

मोर्चरी में ‘सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से रेप होता है’: एमपी के कांग्रेस विधायक का दावा

By Harsh 
Updated Date

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल को लेकर सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने अस्पताल की मोर्चरी में मृत महिलाओं के पोस्टमार्टम को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने उनके दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे निराधार बताया है।

पढ़ें :- Video-कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का सनसनीखेज दावा, बोले-रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से किया जाता है बलात्कार

विधायक का यह बयान उस समय सामने आया, जब अस्पताल में गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनके आरोपों को लेकर बहस शुरू हो गई।

अभय मिश्रा ने अपने संबोधन में करीब दो साल पहले की एक कथित घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अपनी बहू के पोस्टमार्टम को लेकर उनके पास आया था और उसने पोस्टमार्टम अपनी मौजूदगी में कराने की इच्छा जताई थी। विधायक के मुताबिक, जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो उस व्यक्ति ने उन्हें मोर्चरी को लेकर चौंकाने वाली बात बताई।

विधायक ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक अभय मिश्रा ने कहा, आप लोगों को नहीं पता होगा, दो साल पहले हमारे पास एक सज्जन आए। उन्होंने कहा, बहू का पोस्टमार्टम कराना है, तो आप फोन कर दीजिए। जिसके बाद हमने डॉक्टर को फोन कर दिया और कहा कि करवा दीजिए। तब उन सज्जन ने बताया कि हमारी बहू देखने में बड़ी सुंदर थी। तो हमने कहा कि हो गया अब तो मर गई है। तो उन्होंने मुझसे कहा, नहीं आप उनको ये बोल दीजिए कि मैं पैसा देने को तैयार हूं, लेकिन पोस्टमार्टम मेरे सामने ही करें। तो मैंने उनसे इसकी वजह पूछी।’

पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया

इसके बाद विधायक ने उस व्यक्ति से हुई कथित बातचीत का हवाला देते हुए कहा ‘आपको नहीं मालूम’, तो मैंने कहा, ‘हां मुझे नहीं मालूम’। तब उन्होंने बताया कि ‘संजय गांधी अस्पताल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर करती है और पोस्टमार्टम के दौरान यदि उसके घर परिवार के लोग खड़े नहीं रहते हैं, तो डेड बॉडी के साथ रेप किया जाता है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ‘वहां खड़े रहने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है।’

विधायक ने यह आरोप किस आधार पर लगाया, इसके संबंध में कोई दस्तावेज या प्रत्यक्ष प्रमाण सामने नहीं रखा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अस्पताल से जुड़ी ऐसी किसी घटना की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। न ही इस तरह की घटना को लेकर किसी मृतक के परिजन की शिकायत सामने आई है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?

अस्पताल प्रशासन ने दावे को बताया निराधार

विधायक के बयान के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। अस्पताल के सीएमओ अलख प्रकाश ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विधायक द्वारा जनता के बीच दिया गया बयान तथ्यहीन है। उन्होंने कहा, माननीय विधायक जी द्वारा जो भी वक्तव्य जनता के सामने दिया गया है, वह एकदम निराधार है और इसमें कोई सत्यता नहीं है।’

सीएमओ ने आगे विधायक को अपने आरोपों के संबंध में प्रमाण पेश करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘माननीय विधायक जी, जो कि जनता के प्रतिनिधि हैं, उनको ऐसा वक्तव्य देने से पहले सोचना चाहिए, कि आप क्या आरोप लगा रहे हैं। यदि उनके पास इसका कोई स्पष्ट प्रमाण है, तो सबके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, वर्ना ये सारी चीजें निराधार हैं।’

फिलहाल इस मामले में विधायक के आरोप और अस्पताल प्रशासन के खंडन के अलावा किसी स्वतंत्र जांच या आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement