Richa Chadha Tweet: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में इस बार काफी उलटफेर देखने को मिला। 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी अकेले दम पर बहुमत तक हासिल करने के जूझना पड़ा. इस बार मोदी मैजिक बेअसर साबित हुआ है। वहीं महाराष्ट्र की अगर बात करें तो चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। बता दें कि, महाराष्ट्र में शिवसेना, उद्धव ठाकरे, NCP शरद पवार और कांग्रेस गठबंधन के तहत एकसाथ चुनाव लड़ रही थी।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
जिसका असर काफी प्रभावशाली रहा। इंडिया गठबंधन में महाराष्ट्र ने नजदीकी लड़ाई लड़के हुए 48 में से 30 सीटों पर कब्जा जमा लिया। जबकि बीजेपी NDA गठबंधन में 17 सीटों ही हासिल कर पाई। इस बीच ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने पोस्ट शेयर किया है।
आपको बता दें, महाराष्ट्र में इस बार उत्तर प्रदेश की तरह सीटों में उलटफेर हुआ है। इस बीच कांग्रेस को मिली जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हाथों में बैनर लिए खड़ी हैं जिसमें लिखा है, ‘अबकी बार प्यार ही प्यार।’ फैंस एकट्रेस के इस पोस्ट को चुनावी नतीजों से जोड़ रहे हैं।
— RichaChadha (@RichaChadha) June 4, 2024
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल क्योंकि पाखंडी लोगों की हार हो गई। एक ने लिखा, लगता है राहुल गांधी की हार पसंद नहीं आई। एक ने लिखा, ‘बिल्कुल अबकी बार कांग्रेस 400 के पार।’ एक यूजर ने लिखा, तीसरी बार मोदी सरकार।’