Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. The 50 Show : टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो

The 50 Show : टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) को टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ के जरिए खूब फेम मिला। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘द 50’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के बाद रिद्धिमा का झगड़ा एक दूसरी प्रतियोगी से हो गया।

पढ़ें :- Viral Video : लड़की ने लिफ्ट मांगकर चुराया फोन, जब पकड़ी गई तो चेहरा छुपाकर ​गालियां देते हुए लगाने लगी ये आरोप

दिव्या अग्रवाल को सुनाई खरी-खोटी

‘द 50’ के प्राेमो में एक्टर प्रिंस नरुला (Actor Prince Narula appeared in the promo for “The 50.”) ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हर शख्स को फिनाले तक नहीं ले जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रतियोगी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। इस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने एक प्रतियोगी का नाम लिया। इस पर रिद्धिमा, दिव्या से बहस करने लगीं। वह कहती हैं कि यह हर कोई एक गैंग में भी अपना-अपना ग्रुप बनाकर चल रहा है। इसके अलावा रिद्धिमा ने दिव्या को कहा कि वह यहां की बॉस नहीं है, तो वह उनकी नहीं सुनेगी।

Advertisement