Riding a bike in the rain : बारिश का मौसम आ गया है। काम काज के सिलसिले में बारिश में भी सड़कों पर बाइक से निकलना पड़ता है। भरी बरसात के कारण सड़कें गीली और सड़कों पर पानी बहता रहता है। ऐसे रेनी सीजन में सुरक्षित बाइक चलान आवश्यक है। बरसात के सीजन में असावधानी से बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं है। मानसून के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप बारिश के मौसम में रोजाना बाइक चलाते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपने सफर को सुरक्षित बना सकते हैं।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
मानसून में टायरों की जांच कर लें
बारिश में बाइक की पकड़ काफी हद तक टायरों पर निर्भर करती है। अगर टायर पुराने हो गए हैं या उनकी पकड़ कमजोर हो चुकी है, तो बाइक आसानी से फिसल सकती है। इसलिए मानसून शुरू होने से पहले टायरों की चांज जरूर कर लें। साथ ही उनमें हवा का सही दबाव बनाए रखें, ताकि सड़क पर बेहतर पकड़ बनी रहे।
तेज रफ्तार से बचें
मानसून में गाड़ी चलाते समय तेज रफ्तार से बचे और मोड़ पर विशेष ध्यान रखें। रफ्तार
पर नियंत्रण रखेंतेज स्पीड से बाइक चलाना जोखिम भरा हो सकता है। धीमी रफ्तार रखने से आप अचानक आने वाली किसी भी समस्या पर जल्दी प्रतिक्रिया दे सकते हैं और बाइक पर कंट्रोल भी बना रहता है।
ब्रेक का सही इस्तेमाल करें
गीली सड़क पर अचानक ब्रेक लगाने से बाइक फिसल सकती है। इसलिए हमेशा धीरे-धीरे ब्रेक लगाएं। केवल आगे या पीछे का ब्रेक इस्तेमाल करने की बजाय दोनों ब्रेक का संतुलित इस्तेमाल करें।
सेफ्टी के लिए हेलमेट और रेनकोट यूज करें
सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना हमेशा जरूरी है। बारिश में हेलमेट का शीशा साफ रखें ताकि रास्ता साफ दिखाई दे।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
चमकीले रंग का रेनकोट पहनें
इसके अलावा चमकीले रंग का रेनकोट पहनें, जिससे कम रोशनी या तेज बारिश में भी दूसरे वाहन चालक आपको आसानी से देख सकें।