rinku-priya wedding:भारतीय क्रिकेट जगत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज जल्द ही एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख तय हो चुकी है। प्रशंसक इस हाई-प्रोफाइल जोड़े को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए खासे उत्सुक नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- संसद में छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- "क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप?"
राजधानी में सजेगा खास मेहमानों का दरबार
सूत्रों के मुताबिक आगामी 4 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में यह भव्य विवाह समारोह होगा। इससे पहले इस चर्चित जोड़े की सगाई लखनऊ के ही प्रतिष्ठित सेंट्रम होटल में संपन्न हुई थी, जो काफी सुर्खियों में रही थी। अब विवाह के लिए भी नवाबों के शहर को ही चुना गया है। इस खास आयोजन में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, कुछ चुनिंदा खास मेहमान और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ करीबी लोग ही शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी और भव्य बनाए रखने की तैयारियां जोरों पर हैं।
मैदान पर अपने छक्कों के लिए मशहूर रिंकू सिंह की फैन फॉलोइंग देश-दुनिया में फैली है, तो वहीं प्रिया सरोज संसद में अपनी मुखर शैली के लिए पहचानी जाती हैं। शादी की तारीख तय होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है और हर किसी की निगाहें अब 4 दिसंबर के इस बड़े आयोजन पर टिकी हैं।