Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रिंकू सिंह प्रिया सरोज संग इस साल नहीं लेंगे 7 फेरे, जानें क्या बात आ गई आड़े?

रिंकू सिंह प्रिया सरोज संग इस साल नहीं लेंगे 7 फेरे, जानें क्या बात आ गई आड़े?

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़ : समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Samajwadi Party MP Priya Saroj) और क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। उनके फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्सुक थे। रिंकू सिंह (Rinku Singh)  को दूल्हा बने देखने के लिए नवंबर का इंतजार कर रहे थे। मगर, अब उनका यह इंतजार और बढ़ गया है। दरअसल, रिंकू और प्रिया की शादी की डेट टल गई है। उनकी शादी अब नवंबर में नहीं होगी। इसकी वजह कुंडली है या कुछ और… आइए जानते हैं सब कुछ?

पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी

ऐसे हुआ प्यार, फिर…

रिंकू सिंह (Rinku Singh)  और प्रिया सरोज (Priya Saroj) की प्रेम कहानी लगभग 4 साल पहले दिल्ली में शुरू हुई थी। रिंकू से उनको एक KKR साथी ने उनसे मिलवाया था। वे दोस्त बने और समय के साथ उनका रिश्ता प्यार में बदल गया जो अब जीवनभर के बंधन में बदल गया।

बता दें कि बीते 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj)  और रिंकू सिंह (Rinku Singh)  की सगाई हुई थी। दोनों ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। प्रिया ने सगाई के बाद तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा था कि तीन साल के इंतजार के बाद आया ये पल कीमती है। इसी साल 18 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी। इसके लिए वेन्यू भी तय कर लिया गया था। वाराणसी के होटल ताज में दोनों की शादी होनी थी। हालांकि, अब खबर आ गई है कि शादी को टाल दिया गया है। इसके पीछे कुंडली का नहीं बल्कि रिंकू सिंह का बिजी होना है।

प्रिया सरोज (Priya Saroj)  के विधायक पिता ने बताया कि नवंबर में होने वाली शादी क्रिकेट के चलते टाली गई है। एक बार क्रिकेट का शेड्यूल तय हो जाएगा उसके बाद शादी की डेट फिक्स की जाएगी। रिंकू सिंह (Rinku Singh)  और प्रिया सरोज (Priya Saroj)  की शादी फरवरी या मार्च में होगी। रिंकू सिंह (Rinku Singh)  के ससुर ने कहा कि होने वाले घरेलू क्रिकेट टीम में उनके दामाद की अहम भूमिका है। क्रिकेट टूर्नामेंट की वजह से रिंकू सिंह (Rinku Singh)  व्यस्त रहेंगे, इसलिए दोनों की शादी टाल दी गई है।

पढ़ें :- "शादी कब करेंगे"- GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा सवाल, इस बार मिल गया जवाब! जाने क्या कहा राहुल गांधी ने

जानें अब कब होगी शादी?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छक्के पर छक्के बरसाने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh)  अब पूरे भारत के चहेते हैं। उनकी शादी की तारीख का टलना उनके फैंस को दुखी कर सकता है। मगर, अच्छी बात यह है कि अगली साल दोनों लोग एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए होटल की बुकिंग को फरवरी महीने के अंत के लिए कर दी गई हैं। फिलहाल, दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियों को रोक दिया है।

Advertisement