LSG Out of Playoff Race : ‘नाम बड़े दर्शन छोटे’ ये प्रसिद्ध लोकोक्ति लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर पूरी तरह फिट बैठती है। जिनको एलएसजी ने जब 27 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च खरीदा था तो लोगों को उम्मीद थी कि वह बल्ले और कप्तानी से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, दो सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहतर होने की बजाय और खराब हो गया। मौजूदा सीजन में टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गयी है।
पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें
दरअसल, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स मौजूदा पॉइंट्स टेबल में 10वें और आखिरी पायदान पर है। इस दौरान लखनऊ को 9 मैचों में 2 मिली है और 7 बार हार का सामना करना पड़ा है। अगर टीम अपने बाकी बचे 5 मैच जीत भी लेती है तो 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। यानी उनका प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है। इसकी बड़ी वजह खराब नेट रन रेट है। आईपीएल में प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के लिए 16 अंक सुरक्षित मानें जाते हैं।
केएल राहुल के जाने के बाद एलएसजी ने 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत अपने प्रदर्शन से इस भारी भरकम की कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाये। उनकी कप्तानी में एलएसजी ने 14 मैच खेले और 6 जीत व 8 हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी। मौजूदा सीजन में टीम 9 में से 7 मैच हार चुकी है। जिसके बाद अगले सीजन में उनसे कप्तानी छीना जाना लगभग तय है।