लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खेमे से आईपीएल 2026 (IPL 2026) समाप्त होने के बाद अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लखनऊ के कप्तान और 27 करोड़ी खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की कप्तानी छोड़ दी है। इस सीजन तो लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर हो चुकी है, लेकिन अगले सीजन अब ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) फ्रेंचाइजी ने द्वीट करके यह जानकारी दी है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियां को टीम के सामने छोड़ने का फैसला किया जिसे टीम ने स्वीकार कर लिया है।
पढ़ें :- हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से मोह भंग! स्टार ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी से अलग होना का किया फैसला
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
लखनऊ सुपर जॉइंट्स (Lucknow Super Giants) ने अपने द्वीट में लिखा कि “लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) यह औपचारिक रूप से घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है और फ्रेंचाइजी ने उनके अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
पढ़ें :- ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है LSG की कप्तानी ?: इशारों-इशारों में टीम डायरेक्टर टॉम मूडी ने दिये संकेत
क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी (Cricket Director Tom Moody) ने लिखा है “ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ये निर्णय कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान टीम के सामूहिक विकास पर है। सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना भी हमारा अगला लक्ष्य है।
बता दें कि आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने लगातार खराब प्रदर्शन किया और कोई 14 मैचों में से सिर्फ चार में जीत हासिल करके आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर 10वें और आखिरी पायदान पर फिनिश किया। ऋषभ पंत को साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था और उनसे बड़ी उम्मीद लगाई थी। हालांकि, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी ना तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का पूरे सीजन अच्छा रहा प्रदर्शन रहा और ना ही टीम में बेहतर प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भी ऋषभ पंत और उनकी पूरी टीम का प्रदर्शन खराब रहा।
बहुत दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ऋषभ पंत कप्तानी के बोझ तले दबते चले जाते जा रहे हैं और खुद का भी प्रदर्शन खराब होने के कारण वह दवाब महसूस कर रहे हैं। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने आखिरी लीग मैच के बाद भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कुछ ऐसे शब्द कहे थे जो सार्वजनिक मंचों से नहीं कहा जा सकते हैं।