Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Rishabh Pant होंगे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी! मॉक ऑक्शन में लगी तगड़ी बोली; देखें लिस्ट

Rishabh Pant होंगे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी! मॉक ऑक्शन में लगी तगड़ी बोली; देखें लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Rishabh Pant in IPL 2025 Mega Auction : ऑस्ट्रेलिया में जिस वक्त बॉर्डर-गावस्कर पहला मैच खेला जा रहा होगा, उस समय जेद्दा में आईपीएल 2025 के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों पर करोड़ो की बोली लग रही होगी। दरअसल, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

आईपीएल 2025  के लिए मेगा ऑक्शन से पहले टीमों ने अपनी रिटेन लिस्ट जारी की थी। जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, कगीसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज कर दिया। जिसके बाद आगामी मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना जतायी जा रही है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया। जिसमें ऋषभ पंत को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला।

इस मॉक ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत को 29 करोड़ रुपए में खरीदा, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 20 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। राहुल ने एलएसजी के शुरुआती तीन सीजन में कप्तान की भूमिका निभाई थी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी जोस बटलर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपए का बड़ा दांव लगाया। वहीं, पंजाब किंग्स से रिलीज किए गए अर्शदीप सिंह पर सीएसके ने 13 करोड़ रुपए की बोली लगायी।

श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

ऋषभ पंत – पंजाब किंग्स (PBKS) ने 29 करोड़ रुपए में खरीदा

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

केएल राहुल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा

श्रेयस अय्यर – दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा

जोस बटलर – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा

अर्शदीप सिंह – चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा

मोहम्मद शमी – गुजरात टाइटंस (GT) ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
Advertisement