Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज में रोहिन बैराज का कल होगा लोकार्पण:16 हजार किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ,70 गांवों में पहुंचेगा पानी

महराजगंज में रोहिन बैराज का कल होगा लोकार्पण:16 हजार किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ,70 गांवों में पहुंचेगा पानी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कल एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का लोकार्पण होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौतनवा तहसील क्षेत्र के रतनपुर मिश्रौलिया ब्लॉक में स्थित रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक जी से हमारा आग्रह है अपना अनशन तोड़ दें, भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है: अखिलेश यादव

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जल शक्ति मंत्री ने बताया कि रोहिन बैराज से क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इससे16,000 से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। साथ ही यह बैराज बाढ़ नियंत्रण में भी मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 100 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।

पढ़ें :- मौसम विभाग ने दी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान और गुजरात में मानसून सुस्त
Advertisement