Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rohit Sharma ODI Captain : आईसीसी वनडे टीम 2023 में 6 भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा बनाए गए कप्तान

Rohit Sharma ODI Captain : आईसीसी वनडे टीम 2023 में 6 भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा बनाए गए कप्तान

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC ODI Team 2023 Captain Rohit Sharma : आईसीसी मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में पिछले साल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, आईसीसी की ओर से घोषित टीम में भारत का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है।

पढ़ें :- ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा

दरअसल, आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है और कुल छह भारतीय खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। जिसमें रोहित शर्मा के अलावा शुबमन, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया। इसके अलावा आईसीसी ने अपनी टीम में ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड), हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका), मार्को जानसन (साउथ अफ्रीका) और एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) को भी जगह दी है।

आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023

रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत)
शुबमन गिल (भारत)
ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
विराट कोहली (भारत)
डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) (साउथ अफ्रीका)
मार्को जानसन (साउथ अफ्रीका)
एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया)
मोहम्मद सिराज (भारत)
कुलदीप यादव (भारत)
मोहम्मद शमी (भारत)

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
Advertisement