Rohit Sharma Retirement : इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के बीच रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है। लॉर्ड्स में खेला जाने वाला सीरीज का आखिरी मैच पूर्व भारतीय कप्तान के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। यानी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में हिटमैन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
पढ़ें :- विराट कोहली ने दिनेश फलाहारी महाराज के आरोप को बताया झूठा, क्रिकेटर को 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम बुलाने का किया था दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमेटी ने पिछले सप्ताह ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भविष्य के रोडमैप की जानकारी दे दी थी कि सिलेक्टर्स अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनकी प्लानिंग टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की है। इस प्लानिंग में रोहित टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चयनकर्ताओं ने अब युवा खिलाड़ियों खासकर यशस्वी जायसवाल पर फोकस करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल को जैसे युवा बल्लेबाजों को बड़ी और नियमित भूमिकाएं सौंपी जा सकती हैं। इससे साफ है कि अब रोहित शर्मा के लिए रिटायरमेंट का समय आ गया है। लॉर्ड्स वनडे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच भी हो सकता है।
एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले लंदन पहुंच चुके हैं। सिलेक्टर्स की ओर से उनकी भविष्य की योजनाओं से अवगत कराए जाने के बाद, रोहित ने खुद अपने माता-पिता के लॉर्ड्स में मौजूद रहने के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि वे उनके अंतिम मैच के गवाह बन सकें।