Indian Team for ODI Series Against Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर 27 जुलाई से पहले टी20आई सीरीज और उनके बाद वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। हालांकि, अभी तक दोनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है। जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है, जिसमें वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी सौंपे जाने की बात कही जा रही है। वहीं, टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है।
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में संन्यास के ऐलान के बाद यह बात साफ है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20आई सीरीज नहीं खेलेंगे। लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वाड में शामिल करना चाहते हैं। इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रोहित शर्मा ही श्रीलंका में वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। इसके अलावा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रेस्ट दिया जाएगा।
बता दें कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सचिव जय शाह सेलेक्शन मीटिंग में शामिल होंगे। इस मीटिंग के बाद आज यानी 18 जुलाई टीम इंडिया का एलान हो सकता है। जिसमें टी20आई सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने की संभावना है।