Doubt over Rohit Sharma’s Fitness : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) का आयोजन अगले महीने जून से यूएसए (USA) और वेस्टइंडीज (West Indies) में किया जाना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में रहने वाली है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रोहित की फिटनेस संदेह के घेरे में आ गयी है।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेला था। इस मैच की दूसरी पारी में वह सिर्फ बल्लेबाजी करने आए थे और 12 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच के खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के स्पिन अनुभवी स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर खिलाने की वजह बतायी।
पीयूष चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की पीठ में हल्की सी जकड़न थी, इसलिए मैनेजमेंट ने एहतियाती कदम उठाते हुए उनसे फिल्डिंग नहीं करवाई थी। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है।
बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, और उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से आराम लिया। इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी रोहित शर्मा को पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन चोट लग गई थी। इस मैच के तीसरे दिन बीसीसीआई ने इस खबर की पुष्टि की थी कि रोहित को पीठ में जकड़न की समस्या का पता चला है।