Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Rohit vs Gambhir : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया में मनमुटाव; कोच गंभीर के फैसलों से कप्तान और टीम मैनेजमेंट खुश नहीं!

Rohit vs Gambhir : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया में मनमुटाव; कोच गंभीर के फैसलों से कप्तान और टीम मैनेजमेंट खुश नहीं!

By Abhimanyu 
Updated Date

Rohit Sharma vs Gautam Gambhir : न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर (Head Coach Gautam Gambhir) के फैसलों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इस बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया में मनमुटाव की खबरें सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर के कुछ फैसलों को लेकर टीम मैनेजमेंट सहमत नहीं है।

पढ़ें :- Big Terrorist Attack in Somalia : अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह के हमले में सोमालिया के 20 सैनिकों की मौत, जानें सरकार ने क्या कहा?

दरअसल, टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम जल्द ही रवाना होने वाली है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार को लेकर बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कोच गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद सामने आए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने शुक्रवार को टेस्ट सीरीज में मिली हार की समीक्षा की। इस बैठक कप्तान रोहित शर्मा, सिलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर, हेड कोच गंभीर के अलावा बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद रहे।

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन कुछ फैसलों पर गंभीर और टीम मैनेजमेंट की राय एक नहीं है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, ”इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठाए गए या नहीं, लेकिन यह समझा जाता है कि भारतीय टीम थिंक-टैंक के कुछ लोग हेड कोच से सहमत नहीं हैं। टी-20 विशेषज्ञ ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और केवल 10 रणजी मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा का सिलेक्शन सर्वसम्मति से नहीं किया गया है।”

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था। जिसमें नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा चेहरों को शामिल किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों के सिलेक्शन ने कई लोगों को हैरान भी किया था। वहीं, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि बीसीसीआई के नियमानुसार, हेड कोच को सिलेक्शन कमेटी की बैठक का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गंभीर की खातिर इस नियम को ताक पर रखा गया।

पढ़ें :- जनसुराज प्रत्याशी की हार के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले-जेडीयू से कभी नहीं रही नाराजगी , वह नीतीश कुमार से जल्द करेंगे मुलाकात
Advertisement