Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘कमरा बंद… कैमरा ऑन… और Gen Alpha का सिस्टम को मैसेज..! VIDEO वायरल होते ही दौड़ते हुए पहुंचे कन्नौज के डीएम

‘कमरा बंद… कैमरा ऑन… और Gen Alpha का सिस्टम को मैसेज..! VIDEO वायरल होते ही दौड़ते हुए पहुंचे कन्नौज के डीएम

By santosh singh 
Updated Date

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले (Kannauj District) में छात्रों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि जिलाधिकारी को स्कूल तक दौड़ लगानी पड़ी। बता दें कि यह मामला जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) का है। यहां पढ़ने वाले छात्रों ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं, खाने और कुछ शिक्षकों के कथित खराब व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। बात इतनी बढ़ गई कि छात्रों ने खुद को एक क्लासरूम के अंदर बंद कर लिया। फिर इस पूरे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया। वीडियो प्रशासन तक पहुंचा तो अफसर एक्टिव हुए और जिलाधिकारी खुद स्कूल पहुंच गए।

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन ने हमारी सेना को पेट्रोलिंग करने से रोकना बेहद चिंताजनक

कन्नौज के जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya)  में पढ़ने वाले छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने खाने की क्वालिटी को लेकर भी शिकायत की। इसके अलावा कुछ शिक्षकों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी सामने आई। अपनी बात प्रशासन और स्कूल प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ छात्र खुद को एक क्लासरूम में बंद करके बैठ गए।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले-1947 का बंटवारा कांग्रेस की कायरता का प्रमाण, पीएम मोदी जैसा नेतृत्व होता तो कोई बाल भी बांका न कर पाता

छात्रों के क्लासरूम में बंद होने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा में आ गया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री (District Magistrate Ashutosh Mohan Agnihotri) अधिकारियों की टीम के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंच गए। डीएम ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की।

छात्रों की शिकायतें सुनी गईं और उन्हें समझाने की कोशिश की गई। काफी बातचीत के बाद छात्र क्लासरूम से बाहर आने के लिए तैयार हुए। प्रशासन के सामने छात्रों ने स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। खास तौर पर भोजन को लेकर शिकायत की गई. छात्रों ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। मामला सिर्फ शिकायत तक नहीं रहा था। छात्रों ने जिस तरह खुद को क्लासरूम में बंद किया, उससे साफ था कि वे अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे। और सोशल मीडिया ने इस काम में उनकी आवाज को और तेज कर दिया।

डीएम ने कहा कि समस्याओं का होगा निस्तारण

इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री (District Magistrate Ashutosh Mohan Agnihotri) ने छात्रों से बातचीत के बाद कहा कि बच्चों की कुछ समस्याएं थीं। उनकी समस्याओं को सुना गया है और उनके निस्तारण के लिए कार्रवाई की जाएगी। यानी फिलहाल छात्रों को प्रशासन की ओर से उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। अब स्कूल में भोजन, मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर छात्रों ने जो बातें कही हैं, उनकी जांच के बाद तस्वीर और साफ होगी।

पढ़ें :- Census 2027 : जनगणना टीम आने वाली है आपके घर, जानें कौन-कौन से पूछे जाएंगे 40 सवाल? गृह मंत्रालय ने जारी की सूची
Advertisement