Roshan Singh Sodhi Returned Home: पॉपुलर सिटकॉम सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढी (Roshan Singh Sodhi) का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह को लेकर गुड न्यूज आई है। 25 दिन तक गायब रहने के बाद वह घर लौट आए हैं। एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल के बाद से लापता थे।
पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...
उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। कई दिनों तक गायब रहने के बाद वह खुद ही घर वापस लौट आए। वापस लौटने पर गुरुचरण (Gurucharan) से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा (Religious Tours) करने निकले थे।
आपको बता दें, गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) ने बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां ठहरने के बाद उन्हें एहसास हुआ की अब घर वापस लौट जाना चाहिए। इसलिए वह घर वापस लौट आए।