CM Arvind Kejriwal : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी (ED) कई बार समन जारी कर चुकी है, लेकिन केजरीवाल लगातार समन को अवैध कर देकर ईडी के सामने पेश होने से इंकार करते रहे हैं। वहीं, समन का पालन न करने पर ईडी ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दूसरी बार शिकायत की थी, जिस पर कोर्ट ने केजरीवाल को नया समन जारी किया है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
ईडी की शिकायत पर दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को नया समन जारी किया है। जिसमें कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले ईडी (ED) सीएम केजरीवाल को आठ समन भेज चुकी है। वह इन समन को गैरकानूनी बताते रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि ये समन गैरकानूनी हैं लेकिन फिर भी वह ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी थी। केजरीवाल ने कहा था कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सवालों के जवाब देंगे।