Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Bullet 650 :  रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की लॉन्च डेट आई सामने , जानें फीचर्स और कीमत

Royal Enfield Bullet 650 :  रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की लॉन्च डेट आई सामने , जानें फीचर्स और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Royal Enfield Bullet 650 :  रॉयल एनफील्ड इंडियन मार्केट में अपनी नई और दमदार बाइक रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार, के मुताबिक कंपनी अगले एक से दो महीनों के भीतर इस बाइक को भारत में पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि यह नई बुलेट 650 जून महीने में लॉन्च हो सकती है। पिछले साल भारत मेंमोटोवर्स इवेंट के दौरान इस बाइक को पहली बार शोकेस किया गया था, जबकि इसका EICMA में वैश्विक पदार्पण शो में हुआ था। तभी से बाइक lovers इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें :- Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का डिजाइन काफी हद तक पारंपरिक Bullet जैसा ही रखा गया है. बाइक में वही क्लासिक सीधा खड़ा होने का अंदाज़ देखने को मिलेगा जो वर्षों से Bullet की पहचान रही है। इसके अलावा इसमें teardrop-shaped fuel tank और winged badge भी दिया गया है, जो इसे रेट्रो और प्रीमियम लुक देता है।

Royal Enfield ने बाइक में पुराने दौर की स्टाइलिंग को बनाए रखने की कोशिश की है। इसमें ‘Tiger Eye’ pilot lamps भी दिए गए हैं, जिनकी डिजाइन 1950 के दशक की Bullet motorcycles से इंस्पायर्ड मानी जाती है। बाइक का पूरा body structure metal construction पर आधारित होगा और इसमें hand-painted pinstripes भी देखने को मिलेंगे।

इंजन
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में कंपनी का 647.95cc parallel-twin engine दिया जाएगा। यही इंजन Royal Enfield की कई दूसरी 650cc bikes में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह इंजन 7,250rpm पर लगभग 47bhp की पावर और 5,650rpm पर 52.3Nm torque generate करता है। बाइक में 6-speed gearbox भी मिलेगा।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू
Advertisement