Royal Enfield Classic 350 Bobber : रोमांच और रफ्तार की सवारी रॉयल एनफील्ड नई बाइक लाने की तैयारी में है। रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द नई Classic 350 Bobber लेकर आ रही है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर, जिसे रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350 कहा जा सकता है।
हाल ही में इस बाइक के पेटेंट डिजाइन की तस्वीर सामने आई है, जिससे बाइक के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलती है। पेटेंट डिजाइन की तस्वीर देखने से पता चलता है कि अपकमिंग बाइक में मौजूद क्लासिक 350 से अलग करने के लिए कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
5-स्पीड गियरबॉक्स
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर में 349cc, J-सीरीज इंजन दिया जाएगा, जो 27Nm का टॉर्क और 20.2bhp की पावर देने में सक्षम है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।
कीमत
ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक के साथ सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ड्यूल शॉक्स होंगे। इसकी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी जा सकती है।