Royal Enfield Classic 350 ‘Gorkha’ : रॉयल एनफील्ड ने भारत में नई क्लासिक 350 की ‘गोरखा’ Edition लॉन्च कर दी है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपये रखी गई है। Classic 350 पर आधारित इस खास एडिशन को गोरखा रेजिमेंट की विरासत को सम्मान देने के लिए पेश किया गया है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
बुकिंग
मोटरसाइकिल की बुकिंग पूरे देश में शुरू हो चुकी है.
नई Classic 350 Gorkha Edition में Gorkha Green कलर के साथ क्रॉस्ड खुकरी का खास निशान दिया गया है।
इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव
क्लासिक 350 की ‘गोरखा’ में वही J-Series 349cc सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड Classic 350 में मिलता है। ये इंजन 6,100 rpm पर 20.2 PS की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
5-स्पीड गियरबॉक्स
इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. Royal Enfield ने इस खास एडिशन के लिए इंजन या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। इंजन को कम rpm पर बेहतर टॉर्क देने के हिसाब से ट्यून किया गया है।
पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
ट्विन-डाउनट्यूब चेसिस
आम इस्तेमाल में करीब 35 से 40 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। मोटरसाइकिल ट्विन-डाउनट्यूब चेसिस पर आधारित है और इसका सस्पेंशन शहर के साथ हाईवे राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।