Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए

Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Royal Enfield Flying Flea C6 :  रॉयल एनफ़ील्ड के इलेक्ट्रिक ब्रांड फ्लाइंग फ्ली ने बेंगलुरु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। वहीं बाईक के कीमत की बात करें तो फ्लाइंग फ्ली C6 एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख है, जबकि Battery-as-a-Service मॉडल के तहत इसे ₹1.99 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। आगे चलकर इसे सिलसिलेवार तरीके से दूसरे शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पढ़ें :- Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ

कलर
नई Flying Flea C6 को 2 कलर में पेश किया गया है। ग्राहक इसे Storm Black और Flea Green कलर विकल्पों में खरीद सकते हैं। बाइक का डिजाइन मॉडर्न होने के साथ-साथ रेट्रो स्टाइल की झलक भी देता है, जो Royal Enfield की पहचान रही है।

सर्विस नेटवर्क का विस्तार
Flying Flea C6 की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने एक नया ओनरशिप और Service Network भी तैयार किया है। बेंगलुरु में “Hub and Spoke” मॉडल के तहत इसकी सर्विस व्यवस्था बनाई गई है।

मेंटेनेंस और सामान्य मरम्मत
इसके तहत BTM Layout में एक मुख्य सर्विस हब बनाया गया है, जहां इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे सर्विस सेंटर यानी Spoke Center बनाए गए हैं। ये Center for regular servicing, मेंटेनेंस और सामान्य मरम्मत का काम संभालेंगे। इससे ग्राहकों को बेहतर और तेज सर्विस सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- ‘Baby Patrol’ के नाम से एंट्री करेगी Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू
Advertisement