Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में धूम मचाने को तैयार,जानें कब होगी लांच?

Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में धूम मचाने को तैयार,जानें कब होगी लांच?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल ब्रांड रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अब एक नई क्रांति लाने जा रही है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यह दमदार इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike)  जनवरी से मार्च 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक देगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

फ्लाइंग फ्ली C6 की एंट्री

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए फ्लाइंग फ्ली (Flying Flea) नाम से एक नया ब्रांड लॉन्च किया है। फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) इस सीरीज की पहली बाइक होगी, जिसके बाद S6 नाम की एक और बाइक भी जल्द लाइनअप में शामिल होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इन इलेक्ट्रिक बाइक्स (Electric Bikes) की बिक्री मौजूदा डीलरशिप्स से होगी या इसके लिए नए शोरूम खोले जाएंगे।

क्या है फ्लाइंग फ्ली C6 की खासियत?

इंटेलिजेंट व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) इस बाइक का पूरा कंट्रोल सिस्टम रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने खुद तैयार किया है। यह बाइक की थ्रॉटल, ब्रेकिंग और रीजनरेटिव ब्रेकिंग को बेहद स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करता है।

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

5 राइडिंग मोड्स

फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) में 5 प्री-सेट मोड्स दिए जाएंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत और रास्ते के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

स्मार्टफोन से स्टार्ट

इस बाइक को आप अपने फोन से स्मार्ट की की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यानि फोन से ही बाइक अनलॉक और स्टार्ट की जा सकेगी।

तीन-पिन प्लग से चार्जिंग

पढ़ें :- EICMA 2026 : हार्ले डेविडसन ने 350cc इंजन के साथ पेश की अपनी सबसे सस्ती बाइक, मिलेंगे धांसू फीचर, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

बाइक को आम घरेलू प्लग से भी चार्ज किया जा सकेगा। यानी अलग से भारी-भरकम चार्जिंग सेटअप की जरूरत नहीं होगी।

फुल डिजिटल फीचर्स

इस बाइक में कॉर्नरिंग ABS (Cornering ABS), क्रूज कंट्रोल (Cruise Control), ट्रैक्शन कंट्रोल (Traction Control), LED लाइटिंग और एक डिजिटल डिस्प्ले देखने को मिलता है। इस बाइक में टेक्नोलॉजी की कोई कमी नहीं होगी।

किसके लिए बनी फ्लाइंग फ्ली C6?

यह बाइक खासतौर पर शहरों के लिए डिजाइन की गई है। ये हल्की, स्मार्ट और फुर्तीली है। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की यह कोशिश है कि वो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी वही भरोसा और क्लास लेकर आए जो उसने क्लासिक बाइक्स में दिखाया है।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल

पढ़ें :- Hero VIDA UBX Electric Motorcycle: Hero ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida UBX, जानें रेंज और कीमत के साथ फीचर्स

फ्लाइंग फ्ली (Flying Flea) प्रोजेक्ट पर कंपनी ने 200 से ज्यादा इंजीनियर लगाए हैं और अब तक 45 पेटेंट फाइल किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया – कंपनी ने 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा बाइक्स सालाना बेचने का आंकड़ा पहली बार पार किया है।

क्या है आगे की प्लानिंग?

फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) के बाद फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea S6) भी लाइनअप में आएगी। माना जा रहा है कि इस सीरीज की बाइक्स को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। इनका मुकाबला भारत में ओला (Ola), एथर (Ather) और अल्ट्रॉवायलेट (Ultraviolette) जैसी इलेक्ट्रिक बाइक कंपनियों से हो सकता है।

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं, बल्कि ब्रांड के भविष्य की झलक है। टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और क्लासिक डिजाइन का अनोखा मेल इस बाइक को इलेक्ट्रिक बाजार में खास बना सकता है। तो अगर आप एक स्मार्ट, दमदार और भारतीय सड़कों के लिए बनी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो फ्लाइंग फ्ली C6 (Flying Flea C6) आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।

Advertisement