Royal Enfield Guerrilla 450 : रोमांचकारी सफर की सवारी रॉयल एनफील्ड बुलेट की नई बाईक धूम मचाने को तैयार है। युवाओं की पहली पसंद बनी रॉयल एनफील्ड नई Guerrilla 450 बाइक 17 जुलाई को लांच होगी। बता दें कि रॉयल एनफील्ड की नई नियो-रेट्रो नेकेड रोडस्टर बाइक “गुरिल्ला 450” 17 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जाएगी। भारतीय बाजार में इस बाइक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट की मानें तो अपकमिंग रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक बार्सिलोना में लॉन्च की जाएगी।
भारत में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
खासियत
नई गुरिल्ला बाइक में कई कंपोनेंट्स और इंजन हिमालयन 450 से लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यह बाइक कंपनी की एंट्री लेवल बाइक मॉडल हंटर 350 से थोड़ी ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल होगी।
कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को किफायती बनाने के लिए कंपनी ने कई तरह के अपडेट किए हैं। रिपोर्ट की माने तो नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 बाइक 2.5 लाख रुपये एक्स शोरूम के आस-पास की कीमत पर पेश की जाएगी।