RR vs LSG Pitch Report: आज जयपुर दूसरी बार आईपीएल 2025 के मैच की मेजबानी करने वाला है। जिसमें राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम चुनौती पेश करेगी। मेजबान टीम के लिए यह सीजन अभी अच्छा नहीं घटा है। टीम ने अबतक सात मैच खेले हैं और सिर्फ दो मैच ही जीत पायी है। वहीं, पिछले मैच में उसे सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ की टीम भी वापसी करना चाहेगी।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, आईपीएल 2025 का 36वां मैच शनिवार को शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर इस सीजन खेला गया पिछला व एकमात्र मैच दिन का खेल था। जिसमें रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 170+ स्कोर को एक विकेट खोकर आसानी से चेज़ कर लिया था। जहां दिन के समय पिच थोड़ी धीमी लग रही थी, लेकिन शाम ढलने के साथ ही यह आसान हो गई। ऐसे में शाम के मैच में टीमें स्पिनर्स या तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताती हैं। ये देखने वाली बात होगी।
सवाई मान सिंह स्टेडियम ऐतिहासिक रूप से उच्च स्कोरिंग स्थल नहीं है। आईपीएल 2023 के बाद से, यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 179 रहा है। जयपुर में अत्यधिक गर्मी के लिए चेतावनी दी गई है, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन मैच शुरू होने तक तापमान में गिरावट आनी चाहिए। टॉस जीतने वाली टीम के पहले मैदान में उतरने की उम्मीद है।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 4-1 से दबदबा बना रखा है। राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की एकमात्र जीत 2023 में सवाई मान सिंह स्टेडियम पर हुई थी।