Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RR vs RCB : वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजों में छाया खौफ! राजस्थान रॉयल्स को रोकना हुआ मुश्किल

RR vs RCB : वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजों में छाया खौफ! राजस्थान रॉयल्स को रोकना हुआ मुश्किल

By Abhimanyu 
Updated Date

RR vs RCB Highlights : आईपीएल 2026 का 16वां शुक्रवार को गुवाहाटी में खेला गया। इस मैच में अजेय रहीं दो मजबूत टीमें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थीं और फैंस की नजरें इस बात पर टिकीं थीं कि कौन किस पर भारी पड़ता है? जिसका जवाब राजस्थान ने अपने शानदार प्रदर्शन से दे दिया। इस मैच में राजस्थान की टीम आरसीबी से एक कदम आगे ही नजर आयी। टीम की 6 विकेट से जीत में ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार शाम खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसले किया। जिसके बाद आरसीबी ने खराब शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने तेज शुरुआत की और पवारप्ले में 97 रन जड़ दिये। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी की 26 गेंदों 78 रनों (8 चौके और 7 छक्के) की पारी और फिर ध्रुव जुरेल की 43 गेंदों में 81 रन (8 चौके और 3 छक्के) की नाबाद पारी ने आरसीबी को मैच से बाहर कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने 18 में इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी ने मचायी तबाही

राजस्थान रॉयल्स के फैंस इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी की उम्मीद कर रहे थे और उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। सूर्यवंशी ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। फिर चाहे जोश हेजलवुड हों या भुवनेश्वर कुमार सभी की जमकर कुटाई हुई। सूर्यवंशी जब 78 रन बनाकर आउट हुए तो उनका स्ट्राइक रेट 300 का था। राजस्थान के इस सफल रनचेज़ में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी क्या खेल पाएंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप? इंटर मियामी ने फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट
Advertisement