RSA vs NEP Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले, जिसकी वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें टूर्नामेंट के अगले चरण से बाहर हो गयी हैं। वहीं, टूर्नामेंट के 31वें मैच में साउथ अफ्रीका की टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची। दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले इस मैच में साउथ अफ्रीका ने नेपाल की टीम के खिलाफ सिर्फ एक रन से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मैच में नेपाल की युवा टीम दिग्गज साउथ अफ्रीका पर हावी दिखी।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन स्थित अर्नोस वेले ग्राउंड में 15 जून को खेले गए इस मैच में नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने रीज़ा हेंड्रिक्स के 43 रन और ट्रिस्टन स्टब्स की 27 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। पहले पारी में नेपाल के लिए कुशल भुरटेल ने चार और दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने तीन विकेट अपने नाम किए।
दूसरी पारी में 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। इस मैच में नेपाल की टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को बराबर की टक्कर दी। मैच के आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 6 गेंदों में 8 रन चाहिए थे। उस समय सोमपाल कामी (8) और गुलशन झा (0) क्रीज पर थे। टीम ने आखिरी ओवर में 5 गेंदों में 6 रन बना भी लिए।
नेपाल को मैच की आखिरी गेंद पर स्कोर लेवल करने के लिए एक रन और जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन गुलशन झा गेंद पर बल्ला नहीं लगा पाये और गेंद विकेटकीपर क्विवंटन डी कॉक के पास चली गयी। जिसके बाद डी कॉक ने गेंदों को नॉन स्ट्राइकर एंड पर फेंका और हेनरिक क्लासेन ने गेंद पकड़कर गुलशन झा को रनआउट कर दिया। इस तरह से साउथ अफ्रीका ने मैच को 1 रन से जीत लिया।
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
दूसरी पारी में नेपाल के लिए विकेटकीपर आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा 42 और अनिल साह ने 27 रनों की अहम पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज़ शम्सी ने साबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा एडेन मार्कराम और एनरिक नॉर्टजे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे तबरेज़ शम्सी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।