Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग में उफनती अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस; तीन की मौत और सात घायल, 9 लापता

Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग में उफनती अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस; तीन की मौत और सात घायल, 9 लापता

By Abhimanyu 
Updated Date

Rudraprayag Bus Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर घोलतीर क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गयी। इस दौरान कई लोग बस से बाहर गिर गए, जबकि आठ लोगों को रेस्क्यू करके निकाल लिया गया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग में 31 सीटर मिनी बस हादसे में घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में कम से कम सात लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। समाचार एजेंसी पीटीआई से स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया, “सात घायलों को यहां भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि बस में 19 लोग सवार थे।”

एसएसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने कहा, “सुबह करीब 7:45 बजे हमें एक घटना की सूचना मिली जिसमें 31 सीटों वाली एक बस नदी में गिर गई थी। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है और तीन शव बरामद किए गए हैं। नौ लोग अभी भी लापता हैं। संदेह है कि बस में 18 तीर्थयात्री, दो ड्राइवर और एक गाइड थे, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बचाव अभियान अभी चल रहा है।”

बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों पर खराब मौसम और बारिश की वजह से नदी का बहाव बेहद तेज है। हादसे के दौरान करीब नौ लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए हैं, जिनके पहाड़ियों पर अटके होने की आशंका है। इन लोगों को भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें :- मुंबई: 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने, 18 महीने की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका, 7 दिन बाद हुई FIR
Advertisement