पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए रुपंदेही जिला प्रशासन ने भारत–नेपाल सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का आदेश जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार 2 मार्च की रात 12 बजे से 5 मार्च की रात 12 बजे तक सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा नाके पूरी तरह बंद रहेंगे।
पढ़ें :- सीज ट्रक, फरार चालक और हाईवे पर सुसाइड ड्रामा, सोनौली में घंटेभर चला हाई वोल्टेज हंगामा
इस अवधि में सीमावर्ती मार्गों से आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस, दमकल, सुरक्षा बल, संचार तथा अन्य आवश्यक सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सीमा पार यात्रा की कोई भी योजना पहले से तय कर लें, ताकि बंदी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।