Russia tourist places : भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। रूस भारत का पुराना और विश्वनीय मित्र देश है। प्रकृतिक संपदा से भरपूर रूस में कई लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस हैं। इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को अलग अनुभव देती है। मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कजान जैसी जगहों के कारण इन शहरों की खूबसूरती, इतिहास और फिल्मों की शूटिंग लोकेशन होने की वजह से भारतीय ट्रैवलर्स खासा आकर्षित हैं। आइये जानते।
पढ़ें :- Hanol Mahasu Devta Temple : हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, मना जाता है कला और संस्कृति की अहम धरोहर
रेड स्क्वायर
मॉस्को का रेड स्क्वायर और क्रेमलिन रूस की पहचान हैं। St. Basil’s Cathedral की रंगीन गुंबदें, क्रेमलिन की ऐतिहासिक दीवारें और शाही महल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यह जगह न केवल इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का भी हिस्सा रही है।
लेक बाइकाल, साइबेरिया(Lake Baikal, Siberia)
लेक बाइकाल दुनिया की सबसे गहरी और पुरानी मीठे पानी की झील है। इसका साफ पानी, बर्फ़ीले पहाड़ और शांत वातावरण इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। भारतीय पर्यटक यहाँ Adventure and Relaxation दोनों का मज़ा लेते हैं।
4.किज़ी द्वीप(Kizhi Island)
किज़ी द्वीप अपनी पारंपरिक लकड़ी की चर्चों और पुराने गांवों के लिए जाना जाता है। यहाँ की वास्तुकला और प्राकृतिक नज़ारे पुराने रूस की झलक दिखाते हैं।
5.ट्रांस-साइबेरियन रेलवे
ट्रांस-साइबेरियन रेलवे की यात्रा बेहद रोमांचक होती है। घने जंगलों, सुन्दर झीलों और छोटे-छोटे गांवों के बीच का सफर यादगार बन जाता है। भारतीय ट्रैवलर्स इसे रोड ट्रिप की तरह एंजॉय करते हैं।