Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध का ठीकरा पश्चिमी देशों पर फोड़ा, कहा-समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का कर रहे थे प्रयास

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध का ठीकरा पश्चिमी देशों पर फोड़ा, कहा-समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का कर रहे थे प्रयास

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के यूक्रेन दौरे के एक दिन बाद यानी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने संसद को संबोधित किया। इसमें उन्होंने अपने देश के लोगों की सुरक्षा को अहम बताया और युद्ध से जुड़े कई अहम ऐलान भी किए। अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि वह ऐसे समय देश को संबोधित कर रहे हैं जो देश के लिए मुश्किलों भरा और अहम है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( President Vladimir Putin) ने कहा कि रूस यूक्रेन को आजाद कराने के लिए लड़ रहा था। साथ ही युद्ध का ठीकरा भी उन्होंने पश्चिमी देशों पर फोड़ा।

पढ़ें :- Jammu and Kashmir: सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

रूस की संसद को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे थे। इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत अलग ही साजिश रची जा रही थी। हम अपने हित और स्थिति की रक्षा करते हैं कि सभ्य देशों और बाकी के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए।

व्लादिमीर पुतिन ( President Vladimir Putin) ने इस दौरान भावुक भाषण देकर रूसियों का साथ मांगा तो वहीं पश्चिमी देशों पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने सांसदों, खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और टॉप कमांडरों से कहा कि वे उन लोगों को न भूलें, जिन्होंने संयुक्त रूस की खातिर बलिदान दिया है।

युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिजनों के लिए उन्होंने स्पेशल फंड का भी ऐलान किया। इसके अलावा अमेरिका पर चुनौती पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रूसियों की सुरक्षा में हम पीछे नहीं हटेंगे। पुतिन ने कहा कि अमेरिका हथियार बेचने के लिए युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। उसने यूक्रेन में भी इराक और सीरिया वाला हाल किया है।

इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, यूक्रेन के लोग अपने पश्चिमी आकाओं के बंधक बन गए हैं। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सेना पर कब्जा कर लिया है। पुतिन ने यूक्रेन की मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने देश के हित नहीं देख रहे हैं और विदेशी ताकतों के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- पूरा देश चाहता है प्रधानमंत्री मणिपुर आकर जनता की बात सुनें, ताकि लोगों को एक भरोसा मिले: राहुल गांधी
Advertisement