Ruturaj Gaikwad : आईपीएल 2024 का पहला मैच कल यानी शुक्रवार को गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 8 बजे से शुरू होगा। इससे पहले सीएसके ने बड़ा फैसला लेते हुए युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी है।
पढ़ें :- Good News : कैंसर, अल्जाइमर, हृदय रोग 10 सालों में बन जाएगा इतिहास, AI कंपनी के CEO का बड़ा दावा
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 आईपीएल खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में नई भूमिका को लेकर पहले ही संकेत दे दिये थे। पिछले दिनों धोनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था- ‘नए सीजन और नई ‘भूमिका’ का इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!’ इसके बाद फैंस की इस बात को जानने की जिज्ञासा बढ़ गयी थी कि धोनी किस नई भुमिका में नजर आएंगे। वहीं, आरसीबी के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले ये साफ हो गया है कि अब धोनी कप्तान की भूमिका में नजर नहीं आएंगे।