Ryan Rickelton’s Double Century: पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रेयान रिकेलटन ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। रिकेलटन अपनी टीम की ओर से WTC में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके दोहरे शतक के बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 400 से अधिक का स्कोर बना लिया है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ रेयान रिकेलटन साउथ अफ्रीका के लिए पहली बार पारी की शुरुआत करने उतरे। रिकेलटन ने दूसरे दिन 266 गेंदें खेलकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह पहली बार टेस्ट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेलते हुए दोहरा शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे और वर्ल्ड क्रिकेट के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज टेस्ट दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी ( कम गेंदों के मामले में)
हर्षल गिब्स – 211 गेंदें बनाम पाकिस्तान (केपटाउन, साल 2003)
ग्रीम स्मिथ – 238 गेंदें बनाम बांग्लादेश (चिटगोंग, साल 2008)
पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
गैरी कर्स्टन – 251 गेंदें बनाम जिम्बाब्वे (हरारे, साल 2001)
रेयान रिकेलटन – 266 गेंदें बनाम पाकिस्तान (केपटाउन, साल 2025)
जैक कैलिस – 267 गेंदें बनाम भारत (सेंचुरियन, साल 2010)