Sadhguru Jaggi Vasudev Emergency Brain Surgery: ईशा फाउंडेशन कोयंबटूर के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Guru Sadhguru Jaggi Vasudev) सिर दर्द से पीड़ित थे। 17 मार्च को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनकी ब्रेन सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद एक वीडियो साझा करते हुए सद्गुरु ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
सद्गुरु को दर्द में देखकर कंगना रनौत परेशान दिखाई दी। उन्होंने X पर सद्गुरु का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब से मुझे राधे से इसके बारे में पता चला, मैं स्तब्ध हूं। ‘सद्गुरु जी ने उस असहनीय दर्द में न केवल विशाल शिवरात्रि कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि हर इवेंट भी अटेंड किया।
जल्दी ठीक हो जाइये। हम आपके बिना कुछ नहीं।’ X पर सद्गुरु के लिये मैसेज शेयर करने के बादकंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी अपने दिल की बात कही है। उन्होंने लिखा- आज जब सद्गुरु को ICU में देखा, तो भरोसा नहीं हुआ। आज से पहले मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि उनकी बोन्स एवं ब्लड बिल्कुल हमारी तरह हैं। ऐसा लग रहा है जैसे भगवान का कहर ढहा है।
धरती खिसक गई है। आसमान फट गया है। मेरा सिर घूम रहा है। मैं इस सच्चाई पर यकीन नहीं करना चाहती। मैं आप सभी से अपना दुख साझा करना चाहती हूं। वो जल्द ही ठीक होंगे। वरना शायद ना सूरज निकलेगा और ना धरती रहेगी। अभी सबकुछ ठहरा सा लग रहा है। आपको बता दें कि सर्जरी के पश्चात् सद्गुरु की हालत ठीक है और वो पहले से बेहतर हैं।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप