Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान राष्ट्रीय मुद्दा , केन्द्र व राज्य सरकार समुचित व्यवस्था और दोषियों के खिलाफ करें सख़्त कार्रवाई : मायावती

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान राष्ट्रीय मुद्दा , केन्द्र व राज्य सरकार समुचित व्यवस्था और दोषियों के खिलाफ करें सख़्त कार्रवाई : मायावती

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सरकारी, गै़र-सरकारी या जीवन के अन्य किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान आदि से जुड़ा यह अति-महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दा है जिसको लेकर सभी को जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि बंगाल की लेडी डाक्टर जैसी अति-दुखद व शर्मनाक घटनाएं न होने पाएं।

पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

उन्होंने कहा कि देश भर में होने वाली ऐसी जघन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों को हर स्तर पर समुचित संवेदनशील व्यवस्था करने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख़्त त्वरित कार्रवाई भी बहुत जरूरी।

पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, कई इलाकों में आगजनी

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati)  ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार में हाल ही में जिला मधुबनी की लगभग 18 वर्ष की दलित लड़की के साथ कमलेश यादव (Kamlesh Yadav) व उसके साथियों ने तथा इसके कुछ ही दिनों बाद जिला मुजफ्फरपुर में 14 वर्षीय दलित बच्ची के साथ संजय राय (यादव) व उसके साथियों ने सामूहिक बलात्कार करके इनकी निर्मम हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि  बीएसपी बिहार स्टेट यूनिट (BSP Bihar State Unit) से प्राप्त यह रिपोर्ट अति-दुःखद व चिन्ताजनक। बिहार की सरकार इन दोनों घटनाओं को पूरी गम्भीरता से ले तथा सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, ताकि इस तरह की घटनायें फिर से ना हों। दलितों की सुरक्षा व सम्मान का सरकार विशेष ध्यान रखे।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई का ‘राइट हैंड’ रंदीप मलिक पुलिस के रडार पर

 

Advertisement