Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर बना यूपी का नया ‘एग हब’, अंडा उत्पादन में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

सहारनपुर बना यूपी का नया ‘एग हब’, अंडा उत्पादन में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला अब ‘रजत क्रांति’ के लिए भी जाना जाएगा जो कि अपनी लकड़ी की नक्काशी के लिए भी पहले से ही जाना जाता है। सहारनपुर ने अंडा उत्पादन के मामले में पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान पर पहुंच गया है। यहां के किसान और पोल्ट्री फॉर्म के संचालक अब हर दिन लाखों की कमाई कर रहे हैं।

पढ़ें :- जनता ने कल बंगाल व तमिलनाडु में BJP के ख़िलाफ़ लाइन लगाकर डाला बंपर वोट, अब UP में PDA 95 प्रतिशत वोटिंग करके बनाएगा नया रिकॉर्ड: अखिलेश यादव

सहारनपुर जिले में हर दिन 20 से 25 लाख अंडों का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा यहां से अंडों की सप्लाई यूपी के साथ—साथ उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक की जा रही है। यहां वर्तमान में 140 से अधिक बड़ी पोल्ट्री यूनिट्स चलाई जा रही हैं। इसमें सरकारी सर्पोट कुक्कुट विकास नीति के तहत सब्सिडी और सुविधाएं दी जा रही है जिसने इस क्षेत्र को नई गति प्रदान की है।

इस जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार, सहारनपुर की भौगोलिक स्थिति और पड़ोसी राज्यों से निकटता ने इसे एक बड़ा मार्केट हब बना दिया है। पहले यहां पर अंडा दूसरे राज्यों से मंगाया जाता था, लेकिन अब सहारनपुर खुद ही दुसरे राज्यों में निर्यात कर रहा है। यहां के अण्डा उत्पादन को तीन गुना तक बढ़ाना प्रशासन का लक्ष्य है, और इसके लिए नई यूनिट्स लगाने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारों का मानना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से कम लागत में ही अधिक मुनाफा हो रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने के साथ—साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

रिपोर्ट – सुशील कुमार साह

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO
Advertisement