मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Bollywood Actor Saif Ali Khan) पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। अब इस दो पन्नों की एफआईआर (FIR) की कॉपी सामने आई है। इसके मुताबिक, आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की।
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
हमले के मामले में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की मेड ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर अटैक करने वाले ने एक करोड़ रुपये मांगे। सैफ अली खान के घर पर जब आरोपी से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए? तब उसने कहा पैसा चाहिए। जब पूछा गया कितने पैसे चाहिए तो उसने कहा- एक करोड़ रुपये।
एफआईआर (FIR) के मुताबिक, आरोपी ने मेड के साथ हाथापाई की। इसमें उसके दोनों हाथ पर घाव हो गए। इस बीच आरोपी की सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें सामने आई है। ये तस्वीर छठे मंजिल की है, जब वो हमले के बाद 12 वीं मंजिल से फरार हो रहा है। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 12वें मंजिल पर ही रहते हैं, यहीं उनपर रात के करीब ढ़ाई बजे हमला हुआ। वो इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि उनपर छह बार चाकू से हमला किया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर घाव है।