नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) से विवाद के बीच हाल में कुश्ती से संन्यास की घोषणा करने वाली ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने एक और बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को साक्षी मलिक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संघ के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से बृजभूषण के आदमी फिर से एक्टिव हो गए हैं, इसी बीच उनकी मां सुदेश के पास एक कॉल आई जिसमें धमकी दी गई है। साक्षी ने कहा कि मेरी मां के पास धमकी भरे फोन कॉल्स आ रहे हैं कि जल्द से जल्द आपकी फैमिली के किसी सदस्य पर केस होने वाला है। हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) January 3, 2024
साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने कहा कि उन्हें नए भारतीय रेसलिंग फेडरेशन (Wrestling Federation of India) से कोई गिला शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि फेडरेशन से संजय सिंह को अलग रखा जाए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने जो नए फेडरेशन का सस्पेंशन किया उसका हम स्वागत करते हैं। बृजभूषण हम लोग पर आरोप लगा रहे हैं कि हम लोग जूनियर खिलाड़ियों का भविष्य खराब कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
पढ़ें :- Asian Para Games 2026 : भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
बता दें कि साक्षी मलिक का ये बयान उस वक्त आया है। जब WFI विवाद के बीच सैकड़ों खिलाड़ियों ने साक्षी मलिक,विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। तीन पहलवानों के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बृजभूषण सिंह को घेरा है।
उन्होंने कहा कि हमें नये महासंघ से कोई परेशानी नहीं है। सिर्फ एक व्यक्ति संजय सिंह के रहने से परेशानी है। संजय सिंह के बिना नए महासंघ से या तदर्थ समिति से भी हमें कोई मसला नहीं है। उन्होंने जारी रखते हुए कहा कि सरकार हमारे लिए अभिभावक की तरह है और मैं उनसे अनुरोध करूंगी कि आने वाले पहलवानों के लिये कुश्ती को सुरक्षित बनाए। आपने देखा है कि संजय सिंह का बर्ताव कैसा है? मैं नहीं चाहती कि महासंघ में उसका दखल हो।
जूनियर पहलवानों को लेकर क्या बोलीं साक्षी?
साक्षी ने तदर्थ समिति से तुरंत जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहती कि हमारी वजह से जूनियर पहलवानों का नुकसान हो। तदर्थ समिति सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की घोषणा कर चुकी है और अब मैं अनुरोध करूंगी कि अंडर 15, अंडर 17 और अंडर 20 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का भी ऐलान किया जाए।