Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मुसलमानों पर भड़के सलीम मर्चेंट, आतंकी हमले के बाद बोले- मुझे शर्म आ रही है मुस्लिम होने…

मुसलमानों पर भड़के सलीम मर्चेंट, आतंकी हमले के बाद बोले- मुझे शर्म आ रही है मुस्लिम होने…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Salim Merchant On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई है और 60 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कश्मीर में हुी इस वीभत्स घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. बड़े-बड़े राजनेता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं. अब इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर सलीम मर्चेंट ने पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले के बाद एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें मुसलमान होने के नाते शर्म आती है.

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

सिंगर सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस जघन्य घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘पहलगाम में जो निर्दोष लोगों की हत्या हुई, वो इसलिए हुई कि वो हिंदू हैं मुस्लिम नहीं. क्या ये हत्यारे मुस्लिम हैं, नहीं ये आतंकवादी हैं. क्योंकि इस्लाम ये नहीं सिखाता. कुरान ए शरीफ में शूरे अल बकरा, शूरा 2 आयात 256 में कहा गया है कि धर्म के मामले में कोई जबरदस्ती नहीं, ये कुरान ए शरीफ में लिखा गया है. मुझे शर्म आ रही है मुस्लिम होने के नाते की मुझे ये दिन देखना पड़ रहा है कि मेरे निर्दोष हिंदू भाई-बहनों को इतनी बेरहमी से मार दिया गया सिर्फ इसलिए कि वह हिंदू हैं.


कब खत्म होगा ये सब, कश्मीर के रहने वाले, जो पिछले 2-3 साल से ठीकठाक जी रहे थे, उनकी जिंदगी में फिर से वही प्रॉब्लम्स. समझ नहीं आ रहा कि कैसे मैं अपना गम और गुस्सा बयां करूं. मैं अपना माथा टेककर दुआ करता हूं कि जिन निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है. ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को शक्ति और समृद्धि दे. ओम शांति.’

पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू

मुताबिक सलीम मर्चेंट के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी बातों से बिल्कुल सहमत हूं सर, आतंकवादियों के कारण जिन मासूमों ने अपनी जान गंवाई है, उनके लिए बहुत दुखी हूं.’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने सलीम मर्चेंट से अपील करते हुए लिखा कि क्या वह इन मासूमों के लिए एक गाना डेडिकेट कर सकते हैं, जिससे इस दुख की घड़ी में उन्हें थोड़ा सुकून मिले.

Advertisement