बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जिनकी जबर्दस्त फन फॉलोइंग है। इनके चाहने वाले पब्लिक इनकी एक झलक पाने के लिए बेकारार रहती है । आम जनता की तो बात छोड़ दीजिये भाईजान की झलक पाने के लिए छोटे छोटे बॉलीवुड स्टार और टीवी स्टार तक तरसते हैं । सलमान ने अपनी फिल्मों की दम पर कई करोड़ लोगों के दिलों पर राज़ किया है। लेकिन अब भाईजान ने एक नया पोस्ट शेयर करके लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात
सलमान खान ने किया ये पोस्ट
बॉलीवुड के भाईजान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘वर्तमान आपका अतीत बन जाता है और अतीत आपका भविष्य बन जाता है. वर्तमान एक तोहफा है, इसके साथ सही करो. जो गलती बार-बार दोहराई जाती है, वो आदत बन जाती है और फिर वही तुम्हारा कैरेक्टर बन जाती है. किसी और को दोष मत दो, कोई तुम्हें कुछ भी तब तक नहीं करा सकता, जब तक तुम खुद ना चाहो. मेरे पिता ने मुझसे ये बात अभी कही है. ये बहुत सच है. काश मैंने ये पहले सुना होता. लेकिन देर कभी नहीं होती.’ सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘एकदम सही बात है भाईजान.’ एक फैन ने लिखा है, ‘सही बात कही.’ एक फैन ने लिखा है, ‘भाईजान जिंदाबाद.’ एक फैन ने लिखा है, ‘लव यू.’बता दें सलमान अपनी पोस्ट में मोस्टली अपने पिता को involve करते हैं।
सलमान की आने वाली फिल्म
वहीं अगर इनके काम की बात की जाये तो य लास्ट टाइम ‘ सिकंदर’ में नज़र आए थे। अब इनकी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ आने वाली है। जो की भारत और चीन के बीच झड़प पर आधारित है। इस फिल्म का लोगों के बीच ज़बरदस्त हाइप बना हुआ है ।
पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत