Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Salman Khan Video: गोली चलने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

Salman Khan Video: गोली चलने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार (14 अप्रैल) को सुबह फायरिंग हुई थी। तब से ही फैंस सलमान और उनके परिवार की सलामती के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। फायरिंग के बाद से सलमान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। इस बीच उस घटना के बाद सलमान पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे दुबई जा रहे थे।

पढ़ें :- Anant Ambani's second pre-wedding function: इटली से शुरू होकर सदर्न फ्रांस में खत्म होगा अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन

ब्लैक गॉगल्स लगाए सलमान जबरदस्त सुरक्षा के घेरे में थे। ब्लैक टी-शर्ट और लूज डॉर्क कलर के पजामे में सलमान का स्वैग देखते ही बन रहा था। सलमान जैसे ही कार से नीचे उतरे तो उनके चारों तरफ सुरक्षा घेरा नजर आया।

सलमान के कार से निकलने के पहले बॉडीगार्ड शेरा सहित उनकी सुरक्षा में लगे लोगों ने उन्हें कवर किया इसके बाद भाईजान कार से नीचे उतरे और आगे की तरफ अपने काफिले के साथ बढ़े। फोटोग्राफर विरल भयानी के मुताबिक सलमान रिजवान साजन के नए प्रोजेक्ट Diamondz by Danube के लॉन्च के लिए दुबई जा रहे हैं।


आपको बता दें सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि शूटरों ने इस काम के लिए करीब 4 लाख रुपए लिए थे।

Advertisement