मुंबई। शनिवार को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की दमदार वापसी हुई है। वह इस सीजन के पहले मेहमान बने। जहां कई अफवाहें थीं कि सलमान खान (Salman Khan) अब फिट नहीं रहे, वहीं शो में उनका लुक देखकर हर कोई दंग रह गया। वह पहले से भी ज्यादा फिट नजर आए, लेकिन इसके पीछे छुपी सच्चाई बेहद चौंकाने वाली है?
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
शो के दौरान जब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने सलमान खान (Salman Khan) से शादी को लेकर सवाल पूछा, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में दिल की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि आज वो 59 साल की उम्र में वो भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद भी लगातार काम कर रहे हैं। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘ये हड्डियां टूट रही हैं, पसलियां टूट चुकी हैं, Trigeminal Neuralgia है, ब्रेन में Aneurysm है, AV Malformation है। इसके बावजूद काम कर रहा हूं’।
क्या है सलमान खान की बीमारी?
सलमान जिस बीमारी से जूझ रहे हैं, उसे आम भाषा में ‘सुसाइड डिजीज’ कहा जाता है। यह एक नसों से जुड़ी बीमारी है जिसमें चेहरे के एक तरफ असहनीय बिजली जैसे झटके लगते हैं। छोटी-छोटी चीजें जैसे दांत ब्रश करना, खाना चबाना या हवा का झोंका भी दर्द दे सकता है।
सलमान ने बताया कि उनके दिमाग की एक नस में गाठ (Aneurysm) है, जो फटने पर जानलेवा ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकती है।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
इसके अलावा, उनके ब्रेन में AV Malformation भी है. यह एक दुर्लभ स्थिति होती है जिसमें दिमाग की धमनियों (Arteries) और नसों के बीच सीधा जुड़ाव हो जाता है, जिससे खून का फ्लो असामान्य हो जाता है और ब्रेन में ब्लीडिंग या दौरे पड़ सकते हैं।
इस फिल्म में नजर आए थे भाईजान
सलमान खान (Salman Khan) को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर, प्रतीक, स्मिता पाटिल और किशोर भी नजर आए थे। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।